{"_id":"5f036a568ebc3e431314ad16","slug":"a-decade-later-monsoon-arrived-in-chitrakoot-banda-news-knp5697076172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक बाद चित्रकूटधाम मंडल में समय से आया मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दशक बाद चित्रकूटधाम मंडल में समय से आया मानसून
विज्ञापन
धान रोपते किसान।
- फोटो : BANDA
बांदा। एक दशक बाद यह पहला मौका है जब चित्रकूटधाम मंडल में जून के पहले पखवारे में ही खरीफ की बुवाई और धान की रोपाई शुरू हो गई है। पानी से लबालब खेतों में किसान नर्सरियों में तैयार धान की पौध रोपने में जुट गए हैं। कृषि विभाग का दावा है कि पिछले 20 दिनों में मंडल में 93,575 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई और रोपाई की जा चुकी है।
कृषि विभाग के मुताबिक मंडल के चारों जिलों में 4,34,297 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ की बुआई की जानी है। यह पिछले वर्ष से 20 हजार हेक्टेयर अधिक है। कई साल बाद 10 जून को ही मानसून ने दस्तक दी है। किसानों ने बिना समय गंवाए दलहन और तिलहन की बुआई और धान की रोपाई शुरू कर दी।
चारों जिलों में 93,575 हेक्टेयर में अरहर, तिल, मक्का, उरद, मूंग व मक्का आदि की बुआई की जा चुकी है। यह लक्ष्य का 21 फीसदी है। इसी तरह धान का लक्ष्य 58,466 हेक्टेयर है। इसमें अब तक करीब 2000 हेक्टेयर में रोपाई कर दी गई है। इसमें महोबा फिलहाल अव्वल है। यहां सर्वाधिक 35,771 हेक्टेयर में खरीफ की बुआई की जा चुकी है। सबसे पीछे चित्रकूट है, जहां सिर्फ 3,666 हेक्टेयर में ही बुआई और करीब 150 हेक्टेयर में धान रोपा गया है।
विज्ञापन
मंडल में खरीफ का आच्छादन व बोया गया क्षेत्रफल
जनपद लक्ष्य बुआई फीसदी
बांदा 1,32,918 23,2,03 17.49
चित्रकूट 073,169 3,666 0.50
हमीरपुर 1,04,470 30,935 29.61
महोबा 1,23,740 35,771 28.90
योग 4,34,297 93,575 21.54
15 जून से होती है खरीफ की बुआई
खरीफ कैलेंडर के अनुसार 15 जून से खरीफ की बुआई व धान की रोपाई शुरू होती है, लेकिन पिछले वर्षों में मानसून की लेटलतीफी से यह इस निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाई। अबकी समय से मानसून आ जाने से खरीफ की बुआई और धान की रोपाई शुरू हो गई है। 15 जुलाई तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा। -डॉ. विवेक कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।