फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A committee of advocates constituted to investigate the Aman case

अमन केस की जांच को अधिवक्ताओं की गठित हुई समिति

Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
A committee of advocates constituted to investigate the Aman case
बांदा। भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन त्रिपाठी की हत्या मामले में स्टेट मेडिको लीगल सेल, लखनऊ की अध्ययन रिपोर्ट सामने आने के बाद अब अधिवक्ताओं ने जांच समिति गठित की है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारा गठित 12 सदस्यीय टीम अमन हत्याकांड से जुड़े हर अभिलेख का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ अध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि अमन त्रिपाठी केस में प्रतिदिन जांच रिपोर्ट में अंतर विरोध सामने आ रहा है। इसी के मद्देनजर संघ के निर्णय पर समिति गठित की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि समिति के चेयरमैन वह खुद होंगे।
विज्ञापन

संयोजक सलिल और टीम मैनेजर राजेश कुमार दुबे होंगे। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता को नियुक्त किया गया है। समिति सदस्यों में रामदयाल, ब्रजराज सिंह, अशोक दीक्षित, ब्रजमोहन सिंह, जागेश्वर यादव, अशोक त्रिपाठी, डा.विचित्रवीर सिंह व रामऔतार श्रीवास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि समिति अपने स्तर से अमन त्रिपाठी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा तथा घटनास्थल का मुआयना कर केस का अध्ययन करेगी। पुलिस महानिरीक्षक से भी मुलाकात कर केस पर वार्ता की जाएगी।

समिति की अध्ययन रिपोर्ट लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की जाएगी। निर्दोष को बचाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की पैरवी की जाएगी। गौरतलब है कि स्टेट मेडिको लीगल सेल, लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर डा.कीर्तिवर्धन सिंह ने अध्ययन रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि अमन की मौत सांस नली के चोक होने के कारण हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed