फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A child crossing the road was hit by a car and died

Banda News: सड़क पार कर रहे बालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 26 Apr 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A child crossing the road was hit by a car and died
समर - फोटो : परिजन।
बांदा। सड़क पार करके हैंडपंप से पानी पीने जा रहे चित्रकूट के अकबरपुर गांव निवासी समर (6) को गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब चित्रकूट की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। कार चालक मौके से कार समेत भाग निकला। परिजनों ने उसे शिवरामपुर के अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उसे सोनेपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों के रेफर करने पर परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां भी गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। कानपुर ले जाते समय गुरुवार की रात रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामा पुष्पेंद्र ने बताया कि समर छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। इंस्पेक्टर क्राइम विजय कुशवाहा ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed