{"_id":"87470","slug":"Banda-87470-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा तोड़ने पर बसपाइयों ने हाईवे पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा तोड़ने पर बसपाइयों ने हाईवे पर जाम लगाया
Banda
Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा/बदौसा। बसपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लखनऊ में प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध से बांदा और चित्रकूट जनपद भी अछूते नहीं रहे। दोनों जनपदों की सीमा पर उत्तेजित बसपाइयों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन को जाम खत्म कराने में दो घंटेे से अधिक का समय लग गया।
बृहस्पतिवार को ज्यों ही मायावती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर आई, बसपाइयों का पारा चढ़ गया। बांदा-चित्रकूट सीमा पर बदौसा के पास नेशनल हाईवे पर फतेहगंज मोड़ के नजदीक दोनों जनपदों के बसपाइयों ने जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बसपाई प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारे लगाते रहे। उन्होंने अपनी पार्टी मुखिया मायावती की प्रतिमा तोड़ने के लिए सपा सरकार और उसके मुखिया को जिम्मेदार बताया। चेतावनी दी कि राजनीति में इस स्तर पर उतरा गया तो नतीजे गंभीर होंगे।
मानिकपुर से बसपा विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, नरैनी विधायक गयाचरण दिनकर, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, मंडल कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, बीएम कुशवाहा, रामकिशोर वर्मा, रामसेवक शुक्ला, दिनेश शुक्ला, रामराज पटेल, राघवेंद्र वर्मा, संतोष राजा, भारतीय गुप्ता सहित बांदा जिलाध्यक्ष बल्देव वर्मा और चित्रकूट जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद इत्यादि प्रदर्शन में शामिल रहे। इस दौरान पुलिस देर तक तमाशाई बनी रही। उत्तेजित बसपाइयों को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। लगभग दो घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद पुलिस ने बमुश्किल बसपाइयों को समझा-बुझाकर रात करीब 8 बजे जाम खत्म कराया।