{"_id":"87453","slug":"Banda-87453-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बोर में कंक्रीट भर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बोर में कंक्रीट भर दिया
Banda
Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। गांवों में रंजिश भुनाने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसी एक घटना में अज्ञात लोगों ने सिंचाई के लिए भरपूर पानी देने वाले बोर के पाइपों में कंक्रीट भरकर उसे चौपट कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव का है। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ पूर्व जिलाध्यक्ष सपा नेता कृष्णदत्त तिवारी ने बताया कि हाईवे किनारे स्थित उनका नलकूप है। बुधवार रात अज्ञात नलकूप के 130 फिट गहरे बोर में पाइप को कंक्रीट और मिट्टी भरकर चौपट कर दिया गया। इससे आसपास के लोग भी पानी प्राप्त करते थे। छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र पप्पू ने इस घटना को बेहद अमानवीय अपराध बताते हुए पुलिस से कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन