{"_id":"85097","slug":"Banda-85097-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दंपति के घर दिनदहाडे़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दंपति के घर दिनदहाडे़ लाखों की चोरी
Banda
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शिक्षक दंपति के घर में चोरों ने धावा बोलकर नकदी और लगभग दो लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए। दिनदहाडे़ हुई चोरी से पुलिस भी हैरत में है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने की रस्म पूरी कर ली।
घटना कालूकुआं ओवर ब्रिज के नीचे की है। मुकेश कुमार निषाद और उसकी पत्नी सेंट मेरीज सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में अध्यापक हैं। उन्हीं के साथ सेंट मेरीज स्कूल की एक अन्य शिक्षिका त्रिसामा भी रहती हैं। सोमवार को तीनों ड्यूटी पर स्कूल गए थे। उनके बच्चे भी स्कूल गए थे। इसी दौरान चोर मकान के सामने की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवरात तथा तीन मोबाइल फोन उठा ले गए। स्कूल से लौटने पर शिक्षक दंपति को घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना कालूकुआं पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। दो दिन पहले भी चोर दिनदहाडे़ दीवार फांदकर साइकिल चुरा ले गए थे। चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि सुराग लगाया जा रहा है।