{"_id":"85096","slug":"Banda-85096-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के पांच लाख घुमंतुओं को आशियाने की उम्मीदों पर पानी फिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के पांच लाख घुमंतुओं को आशियाने की उम्मीदों पर पानी फिरा
Banda
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। खुले आसमान तले फुटपाथों पर पूरा जीवन गुजार देने वाले घुमंतुओं को आशियाना मिलने की उम्मीदों पर फिर पानी फिरता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू जनजाति आयोग की सिफारिशे ठंडे बस्ते में चली गई हैं। बुंदेलखंड में लगभग 5 लाख घुमंतू परिवार हैं।
घुमंतुओं को स्थाई आशियाना मुहैया कराने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2006 में बाल कृष्ण सिद्राम रेणके की अध्यक्षता में आयोग गठित किया था। इस आयोग को घुमंतुओं जातियों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और उन्हें परिसंपत्ति, स्वरोजगार के अवसर, उनका जीवन स्तर सुधारने, आर्थिक उपाय तय करने, शिक्षा, विकास आदि के बारे में अपने सुझाव केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारता मंत्रालय को देना थे। आयोग ने सभी राज्यों का दौरा कर सर्वेक्षण किया था। बुंदेलखंड में लगभग पांच लाख घुमंतू जातियों की भी खबर ली थी। बांदा में आयोग के अधिकारी तीन दिन रहे। उन्हें नौटंकी कला केंद्र उत्तर प्रदेश महानिदेशक डा.कृष्णमोहन सक्सेना ने लगभग 500 पृष्ठ के दस्तावेज सौंपे थे। श्री सक्सेना ने बताया कि आयोग ने अपनी पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी। मगर सात साल हो गए इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।