{"_id":"76818","slug":"Banda-76818-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर में सवा दो लाख के जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर में सवा दो लाख के जेवर पार
Banda
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पति के साथ ट्रेन से मायके आ रही महिला केे पर्स से चोरों ने जेवर पार कर दिए। चोरी गए जेवरात सोने और चांदी के थे। इनकी कीमत लगभग सवा दो लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी का पता चलते ही महिला बेहोश हो गई। जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हमीरपुर शहर में पुलिस लाइन निवासी कमल सिंह रविवार को दोपहर कानपुर पैसेंजर ट्रेन पर पत्नी ज्योति सिंह के साथ भरुआ सुमेरपुर से सवार हुआ। वह बांदा आ रहा था। पिता आनंद सिंह चौहान हमीरपुर में पुलिस विभाग में तैनात हैं। ज्योति साथ में पर्स लिए हुए थी। इसमें जेवरात रखे हुए थे। बांदा स्टेशन पर उतरकर ज्योति ने पर्स खोला तो जेवर गायब मिले। वह बदहवास होकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। होश आने पर उसने बताया कि ढाई तोला सोने का हार, तीन तोले का मंगलसूत्र, एक तोला वजन की सोने की दो अंगूठी पर्स से पार कर दी गईं। घटना की सूचना तत्काल जीआरपी थाने में दी गई। ज्योति सिंह ने बताया कि ट्रेन में उसके बगल में एक महिला बैठी थी। आशंका जताई कि यह उसी की हरकत है। उस महिला की काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। ज्योति के पति कमल सिंह ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। जीआरपी का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा।