{"_id":"76603","slug":"Banda-76603-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में सीखा अगबत्ती बनाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में सीखा अगबत्ती बनाना
Banda
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। आल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का 12 दिवसीय अगरबत्ती प्रशिक्षण खत्म हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों और महिलाओं को प्रमाणपत्र बांटे गए। अब पशुपालन (डेयरी) का प्रशिक्षण 21 मई से शुरू होगा। शनिवार को प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षार्थी छात्राओं और महिलाओं को जिला समन्वयक ड्राप्स डा.राजीव और राजीव गांधी क्षेत्रीय परियोजना महिला विकास प्रबंधक अनीता यादव ने प्रमाण पत्र वितरित किए। डा.राजीव ने महिलाओं से कहा कि अगरबत्ती हुनर से आमदनी का रास्ता बनाएं और अपना जीवन स्तर ऊंचा करें। निदेशक केपी दिनकर ने बताया कि प्रशिक्षण पहली मई को शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि अगला प्रशिक्षण निदेशक कार्यालय जेएन कालेज ग्राउंड में डेयरी का होगा। इसके आवेदनपत्र दिए जा रहे हैं। रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर इदरीस खान, सीमा खान, ट्रेनर काशी प्रसाद सहित पार्वती, उर्मिला, सुमन, सरोज, राजमनी, सुनीता, रामदेवी, लक्ष्मी वर्मा, सतरूपा उपस्थित थीं। ब्यूरो
विज्ञापन