{"_id":"76602","slug":"Banda-76602-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा में विकलांग सहायता शिविर 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा में विकलांग सहायता शिविर 25 को
Banda
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। भारतीय रेडक्रास सोसायटी की स्थानीय इकाई ने शिविर लगाकर विकलांगों की सहायतार्थ उनका पंजीकरण किया। शिविर का आयोजन वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने किया था। अब 25 मई को एचआईसी में उपकरण बांटे जाएंगे।
राजरानी धनवंतरि चिकित्सालय में आयोजित शिविर में रेडक्रास के जिला सचिव बाबूलाल गुप्त और संतोष मसुरहा ने बताया कि 25 मई को एचआईसी ग्राउंड में 31 ट्राई साइकिलें, तीन व्हीलचेयर, 25 बैसाखी, 10 व्हरिंग हेड, तीन कृत्रिम बाहें और एक कृत्रिम पैर और 8 कैलीपर्स बांटे जाएंगे। यह आयोजन भीमू शर्मा विकलांग रिलीफ सोसायटी, मैनपुरी द्वारा भारत सरकार की योजना के तहत किया जा रहा है। आयोजन पर पूर्व विधायक हरवंश प्रसाद पांडेय, डा.सुशील कुमार सिंह, डा.प्रेमनारायण पंाडेय आदि ने खुशी जताई। समिति के राजाभइया सिंह ने आभार जताया। ब्यूरो