{"_id":"76452","slug":"Banda-76452-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी रोकें राजस्व बढ़ाएं-डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी रोकें राजस्व बढ़ाएं-डीएम
Banda
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने राजस्व बढ़ाने के लिए वाणिज्यकर अधिकारियों के साथ बैठक की। अभियान चलाकर व्यापार कर चोरी रोकने और रजिस्ट्रेशन न होने पर कार्यदाई संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बालू भरे वाहनों को सीमा में दाखिल न होने की हिदायत दी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि राजस्व बढ़ाने संबंधी मामलों में अफसर गंभीरता बरतें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। व्यापार कर चोरी रोकने में पुलिस का सहयोग लेने को कहा। वाणिज्यकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्य प्रदेश से बालू लादकर आने वाले वाहनों को बिना फार्म-38 के सीमां के अंदर दाखिल न होने दें। जांच में पकड़े जाएं तो ऐसे वाहनों के स्वामियों से अर्थदंड वसूला जाए। डीएम ने रेलवे से आने वाले माल की भी नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
खनिज विभाग और परिवहन विभाग के अफसरों से कहा कि कोई भी वाहन पकड़ा जाए तो वाणिज्यकर विभाग को सूचना जरूर दी जाए। जिससे व्यापार कर की वसूली की जा सके। कार्यदाई संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी केएन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, डिप्टी कमिश्नर (व्यापार कर) कौशलेश, अरविंद सक्सेना, व्यापार कर एसी प्रबल कुमार, बीके सिंह आदि उपस्थित रहे।