फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन

शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के हथौरा शाखा प्रबंधक की कारगुजारियों से क्षुब्ध ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में शाखा प्रबंधक के तबादले की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की अगुवाई में हथौरा गांव के लोग सोमवार को कचहरी पहुंचे। प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें कहा है कि शाखा प्रबंधक खाताधारकों से अभद्रता कर डांट-फटकार कर बाहर भगा देते हैं। प्रधानों से भी अच्छा सलूक नहीं किया जाता। क्षेत्रीय निवासी होने की वजह से शाखा प्रबंधक दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। शिकायत करने वाले क्रेडिट कार्ड व अन्य कार्डधारक किसानों के विरुद्ध आरसी जारी करने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के बदले सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक का तत्काल तबादला करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के साथ जागेंद्र, ओमप्रकाश, रामबहोरी, बाला गुप्ता, महेश्वरी, अजय पाल, श्यामकिशोर, गिरधारीलाल, गोरेलाल, रामबाबू, बाबूलाल, रामशरण, राजकरन, नरपत, चुनुबाद, मैकू, राजेश समेत छनेहरा व कुलकुम्हारी गांव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed