{"_id":"74874","slug":"Banda-74874-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर नहीं आए पूर्व विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर नहीं आए पूर्व विधायक
Banda
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। शीलू रेप केस में आरोपी पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी अस्वस्थ होने से अदालत में रिमांड पेशी पर नहीं आए। उनका चिकित्सा प्रमाणपत्र दाखिल किया गया। अलबत्ता अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए। मंगलवार को शीलू मामले की रिमांड पेशी थी। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में विधायक ने जेल से अपना मेडिकल सर्टिफिकेट भेजा। इसमें उन्हें अस्वस्थ बताया गया था। इसी मामले में आरोपी रावण उर्फ नरेश को जेल से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में अदालत लाया गया। जमानत पर रिहा हो चुके सुरेश नेता उर्फ रघुवंशमणि, राजेंद्र शुक्ला तथा वीरेंद्र गर्ग भी अदालत में पेश हुए। न्यायाधीश ने अगली पेशी 15 मई निर्धारित की है। ब्यूरो
विज्ञापन