{"_id":"41-209822","slug":"Banda-209822-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने कलश यात्रा निकाली
Banda
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। प्रज्ञा पुराण व श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व मंगलवार को यात्री मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्रधारी महिलाएं, छात्राएं व गायत्री परिजन शामिल रहे। कार्यक्रमों के बाद 23 दिसंबर को गायत्री यज्ञ पूर्णाहुति होगी।
शांति कुंज (हरिद्वार) परिव्राजक राजेश पांडेय द्वारा पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा नगर भमण को रवाना हुई। महर्षि विद्यापीठ की छात्राएं भी कलश यात्रा में शामिल रहीं। गुरुदेव श्रीराम शर्मा व गायत्री माता के चित्रों की झांकी सजाई। गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया और मंगल गीत गाए। मढ़ीदाई मंदिर परिसर होते हुए यात्रा वापस गायत्री मंदिर में पूजा-आरती के साथ समाप्त हुई। शक्तिपीठ परिव्राजक रतीराम व प्रधान ट्रस्टी मुरलीधर चौरसिया ने बताया कि 17 दिसंबर (बुधवार) को सुबह 8 बजे देव पूजन के बाद कथा शुरू होगी। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से एक सप्ताह तक शांति कुंज के कथा वाचक प्रवचन करेंगे। अंतिम दिन 23 दिसंबर को 24 कुंडीय गायत्री यज्ञपूर्ण आहुति व दीप यज्ञ होगा। शोभा यात्रा में बृजेंद्र सविता, संतोष शिवहरे, प्रमोद, दया शंकर चौरसिया, श्रीकृष्ण गुप्ता, संपत, उमा पटेल, सरला पटेल, बीना गुप्ता आदि ने व्यवस्था संभाली।