फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   तहसील व पालिका प्रशासन ने बांटे कंबल

तहसील व पालिका प्रशासन ने बांटे कंबल

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। तहसील और नगर पालिका प्रशासन ने गरीबों में कंबल का वितरण कराया। एसडीएम प्रह्लाद सिंह की मौजूदगी में रविवार की रात रेलवे स्टेशन में 12 गरीब व बेसहारा महिलाओं तथा वृद्धों को कंबल सौंपे गए। सोमवार को परसुराम तालाब में गरीब महिलाओं को तहसील प्रशासन ने 11 और पालिका ने पांच असहायों को कंबल सौंपा। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि शाम को सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का निरीक्षण किया जा रहा है। अलाव जलते न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो बलदेव प्रसाद, लेखपाल रामशरण प्रजापति, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
डीएम ने की सख्ती और कई अफसरों ने कागजों पर जला दिए अलाव
बांदा। डीएम सुरेश कुमार ने दो दिन पूर्व सभी ईओ और उप जिलाधिकारियों को गरीबों को ठंड से बचाने के लिए माकूल इंतजाम करने का सख्त निर्देश दिया था। दूसरी ओर अधिशाषी अभियंता और तहसील प्रशासन ने कागजों में अलाव जलवाकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी। वास्तव में शहर के किसी भी स्थान पर अलाव जलते नहीं नजर आ रहे हैं। नगर पालिका ने जारी प्रेस रिलीज में नगर के मुख्य स्थानों, चौराहों और मलिन बस्तियों में अलाव जलवाए हैं। महेश्वरी देवी चौराहा, जिला अस्पताल के सामने, बाबूलाल चौराहा, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड में राहगीर यात्री व गरीब बेसहारा ठंड से परेशान हैं। उधर, नरैनी में तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने यात्री प्रतीक्षालय चौराहा, वन विभाग चौक, सुलभ शौचालय बांदा रोड, तहसील व रामनगर चौराहा और चौक में अलाव जलवाए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश चौरसिया ने बताया कि जरूरत के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार डीएम के फरमान पर तहसील व पालिका प्रशासन भारी है। दो-तीन जगहों पर धान की भूसी व कुछ गीली लकड़ी डालकर अलाव जलाने की रस्म अदायगी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed