{"_id":"41-207757","slug":"Banda-207757-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में इलाहाबाद बैंक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में इलाहाबाद बैंक शुरू
Banda
Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इलाहाबाद बैंक ने सिविल लाइंस मेें अपनी नई ब्रांच और एटीएम शुरू कर दी। समारोह के बीच जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन की रस्म अदा की। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पंडित जेएन कॉलेज परिसर में इलाहाबाद बैंक के नए भवन के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कार्यरत बैंक की सभी 24 शाखाएं सर्वोत्तम ग्राहक सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। नए भवन में एटीएम भी लगाई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि जल्द ही यहां ई-लॉबी सुविधा भी लागू होेगी। जिसके तहत पासबुक प्रिंटिंग, नकदी जमा व धन अंतरण कंप्यूटराइज्ड मशीनों से ग्राहक खुद कर सकेेंगे। डीएम और क्षेत्र प्रबंधक को सहायक महाप्रबंधक एसबी पांडेय ने गुलदस्ते भेंट किए। सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और दीप जलाया गया। जिला प्रबंधक संतोष कुमार झा, नवीन शाखा मुख्य प्रबंधक महेश्वरी, आरसेटी निदेशक हरी प्रसाद वर्मा, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक अध्यक्ष एवं एमडी सुधांशु गौड़, क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक मिश्रा सहित अन्य शाखाओं के प्रबंधक और ग्राहक उपस्थित रहे।
विज्ञापन