{"_id":"41-205943","slug":"Banda-205943-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चोरी की नाकाम कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चोरी की नाकाम कोशिश
Banda
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आवास विकास कालोनी मेें हफ्ते भर में दो मकानों में लाखों की चोरी हो गई। इलाका सिविल लाइंस पुलिस चौकी और कमिश्नर व डीआईजी आवासों से चंद कदम दूर है। अब चिकित्सक के घर चोरी की नाकाम कोशिश की गई। सीसी कैमरे में चोर की गतिविधियां कैद हो गईं। जिला अस्पताल मेें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.एसके वाजपेई आवास विकास (बी-23) में निज आवास में रहते हैं। बृहस्पतिवार को शाम करीब 7:50 बजे अज्ञात बाइक सवार ने रात के अंधेरे में कुछ दूर बाइक खड़ी करके डॉ.वाजपेई के आवास के गेट पर चढ़कर अंदर दाखिल होने का प्रयास किया। वहां फैले कपड़ों को खींचना चाहा। लेकिन लोहे की ग्रिल लगी होने से वह सफल नहीं हो पाया। डॉ.वाजपेई ने असुरक्षा जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फुटेज से पहचान की मांग की है।
विज्ञापन