{"_id":"41-203010","slug":"Banda-203010-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने मेले की व्यवस्था संभाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने मेले की व्यवस्था संभाली
Banda
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली पर ट्रैफिक कंट्रोल करने और तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए चित्रकूट इंटर कॉलेज के उत्साही एनसीसी कैडेटों ने ड्यूटी की। डीएम ने इन कैडेटों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। यह जानकारी एनसीसी आफीसर आरके शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि कैडेटों ने ट्रैफिक चौराहा, काली देवी चौराहा, रेलवे स्टेशन तथा धतुरहा चौराहे पर पूरी जिम्मेदारी से योगदान दिया। रामकिशोर, रोहित सिंह ललित कुमार, लवकुश, विश्वनाथ, धर्मेंद्र कुमार आदि कैडेटों के अलावा इनकी अगुवाई करने में ट्रैफिक कांस्टेबिल छोटेलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन