{"_id":"41-202614","slug":"Banda-202614-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं और दलहनी बीजों की नहीं होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं और दलहनी बीजों की नहीं होगी किल्लत
Banda
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कृषि विभाग ने रबी फसल के लिए गेहूं, चना व मटर की उन्नति प्रजातियों के 7,400 क्विंटल बीज उपलब्ध होने का दावा किया है। कहा है कि 2,097 क्विंटल बीज की खेप आ चुकी है। 550 क्विंटल बीज समितियों को वितरण के लिए भेजा गया है।
जिले के लिए पीसीएफ ने 1,300 क्विंटल गेहूं बीज की मांग की थी। इसमें 1000 क्विंटल बीज आ गया है। 60 क्विंटल समितियों में वितरण के लिए भेजा गया है। चित्रकूट में 1700 क्विंटल और महोबा में 600 क्विंटल बीज आ गया है। चना का 300 और मटर का प्रकाश व अमन प्रजाति बीज 500 क्विंटल की डिमांड पर 247 क्विंटल बीज आ गया है। यह समितियों में भेजा जा चुका है। हमीरपुर में गेहूं का 2000 क्विंटल बीज मंगाया गया था। इसमें 250 क्विंटल बीज आ गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीएन सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को बीज दिया जा रहा है। सचिवों को निर्धारित दर में अनुदान के साथ वितरण को कहा गया है। किसानों से शिकायतें मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।