फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कोटेदार पर किया हमला

कोटेदार पर किया हमला

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Banda
Banda Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बबेरू/बांदा। बाइक सवार असलहाधारी लोगों ने कोटेदार को राइफल की बट और लाठी से लहूलुहान कर दिया। तमंचे से फायर करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया और तमंचा व बाइक समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में विसर्जन जुलूस में युवक को फरसा मार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पड़री (बबेरू कोतवाली) गांव निवासी दलित कुबेर प्रसाद पुत्र भागीरथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार को देर शाम वह दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के कुंवर सिंह उर्फ दरोगा सिंह पुत्र राजाराम सिंह, सुखराम सिंह पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह पुत्र कुंवर सिंह राइफल व तमंचा लेकर बाइक से आए और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। पहले से पास में छिपा रामबर उर्फ टीपू अली पुत्र अब्दुल गनी भी चैन लेकर आ गया। चारों ने राइफल की बट और लाठी व चैन से पिटाई की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने टीपू अली को दबोच लिया और असलहों समेत पुलिस के हवाले कर दिया। चारों के विरुद्ध धारा 307, 323, 504, 506 व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर कलश विसर्जन जुलूस के दौरान रामफल उर्फ गुड्डू (28) पुत्र बरातीलाल को फरसा मारकर लहूलुहान कर दिया। गांव के मैकू कुम्हार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed