{"_id":"41-202222","slug":"Banda-202222-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में हाजिर नहीं हुए विधायक, वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में हाजिर नहीं हुए विधायक, वारंट जारी
Banda
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। डकैती के एक मुकदमे में अदालत ने उपस्थित न होने पर विशेष न्यायाधीश ने सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के विरुद्ध एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला सपा नेता व अधिवक्ता द्वारिकेश सिंह यादव से जुड़ा है। द्वारिकेश सिंह ने अदालत के जरिए विधायक विशंभर सिंह यादव सहित 18 लोगों के विरुद्ध धारा 395 व 397 का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचक ने इस मामले में 24 फरवरी 2010 को फाइनल रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी थी। इस पर श्री मंडेला ने अदालत में पुन: प्रार्थना पत्र दिया। यह मामला अदालत में चल रहा है। बीती पहली अक्तूबर को विशेष न्यायाधीश (डकैती) नरेंद्र कुमार झा ने सभी आरोपियों को 15 अक्तूबर को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। विधायक श्री यादव उपस्थित नहीं हुए। अन्य 17 आरोपी अदालत में उपस्थित रहे। विधायक के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी दी लेकिन न्यायालय ने इसे निरस्त कर दिया और विधायक के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन