{"_id":"41-201993","slug":"Banda-201993-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी से गिरे किसान व बुखार से वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी से गिरे किसान व बुखार से वृद्ध की मौत
Banda
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली के तिंदवारा गांव निवासी किसान ताम्रध्वज (32) पुत्र मनभावन मंगलवार को रात अटारी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बड़े भाई लवकुश के मुताबिक पुलिस ने इसी माह मारपीट के मामले में उसे दो बार पकड़ा और बुरी तरह से मारापीटा। आरोप लगाया कि चोटों से ही वह अटारी से गिरा। उधर, अंबेडकर नगर निवासी सूरज (70) की मंगलवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व परिजनों ने उसे बुखार होने पर भर्ती कराया था। पनगरा (नरैनी) निवासी रामकिशोर (50) मंगलवार की रात छत से गिर गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंबेडकर नगर निवासी पुष्पा देवी (35) पत्नी अनिल कुमार मंगलवार को घर में पंखे के करंट से बुरी तरह झुलस गई। मुन्नी देवी (40) पत्नी चुनकू निवासी जौरही (कोतवाली देहात) को बुधवार सुबह भैंस ने हमलाकर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन