{"_id":"41-201785","slug":"Banda-201785-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुहार और तेज हवा ने ध्वस्त कर दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहार और तेज हवा ने ध्वस्त कर दी बिजली
Banda
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रात भर की बूंदा-बांदी और तेज हवाओं ने पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। शहर में जगह-जगह पेड़ और तार टूटने से लगभग सभी फीडर ठप हो गए। पीलीकोठी सब स्टेशन की पीटी जल गई। पावर कारपोरेशन कर्मियों ने फाल्ट ढूढ़ने और दुरुस्त करने का काम दोपहर को बारिश थमने के बाद शुरू किया। नतीजे में कई इलाकों में 24 घंटे से ज्यादा बत्ती गुल रही। कुछ फीडर अभी भी नहीं चालू हो सके।
सोमवार को शाम तक सब कुछ ठीक ठाक था। हल्की फुहार के बीच हवा के तेज झोंकों ने जगह-जगह पेड़ों की डालें गिरा दीं। खटारा और जर्जर बिजली की लाइनें मामूली झटके में ही टूट गईं। भूरागढ़ फीडर रात 11 बजे बंद हो गया। आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल रही। कुछ देर बार चिल्ला रोड स्थित 132 केवीए सब स्टेशन से जुड़े बांदा, बांबेश्वर और संकट मोचन फीडर भी ठप हो गए। पूरी रात के बाद मंगलवार को भी बिजली नहीं चालू हुई। सुबह नलों में पानी न आने से पेयजल संकट भी गहरा गया। दिन में चिल्ला रोड सब स्टेशन के फीडर चालू किए गए। लगभग 16 घंटे बाद भूरागढ़ फीडर भी चालू हुआ। अवर अभियंता एसके सोनी और कामता प्रसाद ने बताया कि फाल्ट ढूंढने और दुरुस्त करने का काम जारी है। उधर, एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक आवासोें और दफ्तर में ही जमे रहे।
--
बिजली दर बढ़ाने के विरुद्ध कांग्रेस का ज्ञापन आज
बिजली की बढ़ाई गई दरों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध 15 अक्तूबर को होगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला और शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के निर्देश पर सुबह 11 बजे कांग्रेस का जत्था राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट कूच करेंगे।