फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आर्द्रता ने अक्तूबर को गरमाया

आर्द्रता ने अक्तूबर को गरमाया

Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
Banda
Banda Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अक्तूबर में इतनी शिद्दत की गर्मी का किसी को अंदाज नहीं था। कुछ दिन पहले तापमान में आई हल्की गिरावट के बाद अचानक बदले मौसम ने गर्मी से जनजीवन बेहाल कर दिया है। रात भी ठंडी नहीं हो रहीं। मंगलवार को भी तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में 90 फीसदी आर्द्रता से उमस बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

मौसम ने दो साल बाद अक्तूबर में अपना पैटर्न दोहराया है। वर्ष 2012 में भी इस माह लोग गर्मी से परेशान थे। बीता वर्ष 2013 कुछ गनीमत रहा। केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर के पहले हफ्ते में अधिकतम पारा 30 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए। जबकि इन दिनों पारा 34 डिग्री पर टिका हुआ है। पिछले वर्ष अक्तूबर के शुरुआत में अधिकतम पारा 22 से 33 डिग्री के बीच था। मौसम विभाग के सुरेश कुमार ने बताया कि मानसून लगभग विदा हो चुका है। वायु मंडल में आर्द्रता स्तर भी 90 प्रतिशत से अधिक है। आसमान साफ होने से धूप खिल रही है और यही वहज है कि उमस और तापमान बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed