{"_id":"41-196066","slug":"Banda-196066-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी गैंग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी गैंग का प्रदर्शन
Banda
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साइकिल मरम्मत की दुकान किए दुकानदार की पैरवी में गुलाबी गैंग प्रदर्शन पर उतर आई। बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। गैंग महिलाओं का कहना था कि अनुसूचित जाति का सियाराम कचहरी के पास संकट मोचन मंदिर के बगल में गुमटी रखकर साइकिल का पंचर जोड़ता है। उसी से परिवार का गुजारा हो रहा है। उसकी दुकान के सामने एक अन्य ने जबरन दुकान रख ली है। साथ ही सियाराम को धौंस-धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में गैंग सदस्यों ने कहा कि पुलिस कर्मी अवैध वसूली करके दुकानें रखवा रहे हैं। कोतवाली एसएसआई केबी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर गैंग महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन