{"_id":"41-196057","slug":"Banda-196057-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा में हैं सबसे ज्यादा लव जेहादी’-नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा में हैं सबसे ज्यादा लव जेहादी’-नसीमुद्दीन
Banda
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘लव जेहाद’ का शिगूफा उछालने वाली भाजपा में सबसे ज्यादा ‘लव जेहादी’ हैं। भाजपा को पहले अपने पार्टी के लव जेहादियों को खंगालना चाहिए। भाजपा और सपा गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करके नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। यह बातें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही। वह बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
खुद के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के सवाल पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि यदि वह दोषी साबित हुए तो राजनीति छोड़ देंगे, बशर्ते जांच निष्पक्ष हो। कहा कि उनके खिलाफ पिछले ढाई वर्षों से सिर्फ जांच ही हो रही है। जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके पूर्व 1995 में भी सपा सरकार ने जांच कराई थी। उन पर मंडी भूमि घोटाला मढ़ा था, लेकिन स्थानीय अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ने उन्हें क्लीन चिट दी। कहा कि चुनाव में सपा से तालमेल न करने पर ताज कारीडोर मामला थोपा गया। ईडी जांच में उनके और परिजनों के बैंक खाते खंगाल डाले गए, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा। सिद्दीकी ने चुनौैती भरे लहजे में कहा कि आखिर सरकार क्यों नहीं खुलासा कर रही कि जांच में क्या पाया गया है? सूखे के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा सरकार बनती है सूखा और दैवीय आपदाएं होती हैं। बुंदेलखंड, खासकर बांदा में प्रदेश सरकार की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है।
--
‘...सपा जंगलराज की यह है बानगी’
नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दकी ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वार्ता के दौरान अपनी सगी चाची की जमीन पर बाड़े का ताला तोड़ने के मामले को उठाया। बताया कि बाड़े का ताला तोड़कर कुछ लोग जुए की फड़ जमा रहे हैं। ऐसे तत्वोें के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए बार-बार कहना पड़ा। उन्होंने बताया कि खाईंपार मोहल्ला स्थित पैतृक आवास के पास उनकी चाची की 10 बिस्वा जमीन है। बाउंड्री के साथ फाटक में ताला पड़ा था। दबंग जुआरियों ने ताला तोड़कर वहां फड़ें जमा ली। परिजनों ने टोका तो धमकी देकर दौड़ा लिया। पुलिस से शिकायत की गई तो अलीगंज चौकी प्रभारी ने दबिश डालने से हाथ खड़े कर दिए। पुलिस उपाधीक्षक से फोन पर बात की। तब पुलिस जीप पर हूटर बजाते हुए वहां पहुंची। इस बीच जुआरी फरार हो गए।