{"_id":"41-183828","slug":"Banda-183828-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने श्रद्धालु को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने श्रद्धालु को लूटा
Banda
Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कामतानाथ (चित्रकूट) के दर्शन कर घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानों ने स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खिलाकर पीटा और नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुठौंध (जलौन) निवासी सोनू (35) ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह चित्रकूट से दर्शन कर ट्रेन से बांदा लौटा था। ट्रेन का इंतजार करते समय दो युवकों ने प्लेटफार्म ने उससे दोस्ती गांठ ली। उसे ठंडा के साथ जहरीला पदार्थ पिला दिया। दोनों उसे जेल रोड उठा ले गए और वहां उसकी पिटाई कर दी। जेब से 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि लेकर चंपत हो गए। राहगीरों ने सुबह उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन