{"_id":"41-182281","slug":"Banda-182281-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की मौत से खफा भीड़ की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र की मौत से खफा भीड़ की पुलिस से झड़प
Banda
Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने दोनों को दिया था कुचल
हादसे के बाद पेड़ से टकराकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
जबरन लाश उठाने पर भड़के ग्रामीण, जाम लगाया
अतर्रा। अवैध बालू भरे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल लाते समय गंभीर रूप से घायल पिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य पुत्र को मामूली चोटें आईं हैं। जबरन लाश उठाने पर ग्रामीणों की पुलिस से तीखी झड़प के साथ धक्कामुक्की हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने नरैनी-अतर्रा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।
अतर्रा ग्रामीण के मजरा सदल सिंह का पुरवा निवासी नत्थू वर्मा (55) अपने पुत्र अरविंद (20) व राजेश (22) के साथ रविवार को तड़के पांच बजे एक ही साइकिल से ईंट पाथने जा रहे थे। गांव से कुछ दूर भाऊराम पुरवा के पास नरैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू भरे ट्रैक्टर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल चला रहा अरविंद पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल पिता नत्थू ने जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। राजेश मामूली रूप से जख्मी हो गया। उधर हादसे के बाद पेड़ से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गई। चालक बगैर नंबर का ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। कुछ ही देर बाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। जबरन लाश उठाने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प के साथ धक्कामुक्की हुई। अधिवक्ता सूरज वाजपेयी के नेतृत्व में नाराज ग्रामीणों ने नरैनी-अतर्रा मार्ग पर लाश रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। कुछ ही देर में उप जिलाधिकारी एके पुष्कर, पुलिस क्षेत्राधिकारी केसी सिंह, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी और नायब तहसीलदार घटनास्थल आ गए। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। आर्थिक सहायता दिए जाने के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी।
डंप बालू सीज करने के निर्देश
अतर्रा। घटनास्थल के आसपास डंप बालू को सीज करने के निर्देश उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को दिए हैं। एसडीएम एके पुष्कर ने अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ भाऊराम का पुरवा, द्वारिका सिंह का पुरवा, विधायक पुरवा, मोहन प्रधान पुरवा सहित दर्जनों स्थानों पर लगे बालू के ढेरों को सीज कर तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा।