{"_id":"41-174579","slug":"Banda-174579-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से पत्नी नहीं आई तो फांसी लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से पत्नी नहीं आई तो फांसी लगाई
Banda
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मायके से ससुराल आने से इनकार करने पर क्षुब्ध युवक ने पेड़ में तार से फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पहले परिजनों को फोन से जानकारी भी दी थी लेकिन परिजन समय पर पहुंच नहीं सके। जरैली कोठी निवासी रामबाबू (26) पुत्र नत्थू सोमवार दोपहर सेमरा गांव के नजदीक सड़क किनारे पेड़ पर फोन की केबिल के फंदे मे लटका मिला। मृतक के भाई छंगा ने पुलिस को बताया कि रामबाबू की शादी बीते वर्ष सैमरा गांव में प्रेमा देवी के साथ हुई थी। होली पर प्रेमा देवी मायके में थी। रामबाबू सोमवार को उसे लिवाने पहुंचा। प्रेमा देवी ने दोटूक इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध रामबाबू ने फांसी लगा ली। उधर अर्जुनाह (गिरवां) निवासी रानी देवी (40) पत्नी अटल ने सोमवार की शाम ससुराल में फंदा लगा ली। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की वजह पता नहीं चली। ब्यूरो
विज्ञापन