{"_id":"41-149006","slug":"Banda-149006-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को घरों में ही चढ़ाई गईं बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को घरों में ही चढ़ाई गईं बोतलें
Banda
Updated Wed, 04 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। चंदौर के मजरा गर्गपुर में डायरिया से चार मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। मंगलवार को टीम ने उल्टी-दस्त से पस्त मरीजों का इलाज किया। उधर, टीम सुपरवाइजर आरके वर्मा ने डायरिया से मौत पर इनकार किया है। गर्गपुर गांव में डायरिया फैलने से कुंती पत्नी छत्रपाल, रोहित पुत्र शोभाबरन यादव सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। आधा सैकड़ा से ज्यादा बीमार थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने नरैनी स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टरों की टीम भेजी। मंगलवार को डा.विनोद गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू किया। राजकरण (40), पत्नी रामरानी (35), पुत्री आरती (16), रोहित (12) पुत्र रामदास, जय सिंह (10) पुत्र राजकरन सहित कई मरीजों का इलाज हुआ। घर पर ही मरीजों को बोतलें चढ़ाई गईं। टीम में सुपरवाइजर आरके वर्मा व रामबिहारी, फार्मासिस्ट अशोक पांडेय सहित रामकिशोर पटेल, रामहित वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन