{"_id":"41-145858","slug":"Banda-145858-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद हुए ‘पराए’, सपाई तिलमिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद हुए ‘पराए’, सपाई तिलमिलाए
Banda
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में इकलौते सांसद के पाला बदल से सपाई तिलमिला उठे हैं। सपा के टिकट पर जीते आरके सिंह पटेल की कुछ महीनों से सपा से दूरियां और बसपा से नजदीकियां जगजाहिर हैं। ईद पर सांसद ने बसपा खेमे में बैठकर सपाइयों को और चिढ़ा दिया लेकिन तकनीकी अड़चनों के चलते सपा हाईकमान उन पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही।
पिछले लोकसभा चुनाव में आरके सिंह पटेल सपा के टिकट पर बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते थे। इसके पूर्व वह बसपा में विधायक और मंत्री रह चुके हैं। 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने श्री पटेल का टिकट काटकर श्यामाचरण गुप्त को प्रत्याशी घोषित कर दिया। बस, यहीं से श्री पटेल सपा से किनारे दिखने लगे। गुपचुप ढंग से उनके तार बसपा से जुड़ गए। बसपा से लोकसभा चुनाव में टिकट मिलना भी लगभग पक्का बताया जा रहा है। कई महीनों से सांसद श्री पटेल सपा के कार्यक्रमों आदि से कन्नी काट रहे हैं और बसपा के कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। उनके साथ बसपाई दिखाई पड़ते हैं। सांसद के पाल बदल से सपा बखूबी वाकिफ हो गई है। सांसद ने फिलहाल खुलकर कभी बसपा की वकालत नहीं की है। न ही खुलकर सपा की बगावत कर रहे हैं। ऐसे में सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई करना सपा हाईकमान को मुश्किल हो रहा है। दो दिन पूर्व ईद पर बांदा ईदगाह में सांसद श्री पटेल खुलेआम बसपा पंडाल में बसपाइयों के साथ बैठे नजर आए। ठीक सामने लगे सपा के कैंप में नहीं गए। यह देख सपा नेता और तिलमिला गए हैं।
--
सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने स्वीकारा कि सांसद श्री पटेल बागी हो गए हैं, लेकिन कोई डाक्यूमेंट्री (कागजी) प्रूफ फिलहाल न होने से कार्रवाई नहीं हो पा रही। श्री निषाद बोले, इस मामले में राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ही ज्यादा बेहतर बता सकते हैं।
विज्ञापन
d ईद में बसपा के पंडाल में सांसद के बैठने और बसपाइयों से घिरे रहने के मामले में सपा की स्थानीय यूनिट ने पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेज दी है। यह जानकारी सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद के बसपा पंडाल में बैठने की अखबारों में प्रकाशित फोटो और खबरों की कटिंग भी हाईकमान को भेजी गई है।