फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   धान की नर्सरी व खरीफ फसलों की तैयारी शुरू

धान की नर्सरी व खरीफ फसलों की तैयारी शुरू

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मानसूनी बारिश की दस्तक से किसानों के चेहरे खिल उठे। दूसरे दिन रविवार को सुबह से आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बदली व ठंड हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश शुरू होने के साथ ही किसानों ने धान की नर्सरी डालने व खरीफ की फसलों की तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में अक्सर 20 जून के बाद ही मानसून सक्रिय होता है, लेकिन इस बार समय पूर्व आए मानसून ने किसानों की राह आसान कर दी है। पिछले वर्ष जून में बारिश ने लोगों को तरसा लिया था। जून में आखिरी सप्ताह में महज दो मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस वर्ष किसानों के चेहरे खिल गए हैं। शनिवार दोपहर बाद बादल बरसे तो उमस झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। देर रात तक बारिश हुई। दूसरे दिन रविवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। सूर्य का लिकाछिपी खेल चलता रहा। शाम छह बजे झमाझम बारिश हुई। किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारियों में जुट गए। खरीफ की फसल बोने की तैयारियों का भी यही उपयुक्त समय है। कमासिन। धान की नर्सरी डालने में जुटे किसान प्रफुल्लित हैं। कमल द्विवेदी, राममनोहर यादव, नंदलाल सिंह ने बताया कि रवी व खरीफ फसलों के लिए समय पूर्व आई मानसून बारिश शुभ संकेत है। बबेरू। बारिश ने गर्मी से राहत दी। मेड़बंदी व धान की नर्सरी डालने की तैयारी में ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र में रविवार को सारा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे खुश किसानों ने खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल मडराने लगे। सुबह करीब 11 बजे पानी बरसने लगा। किसान रामप्रकाश, रविकरण, देवकीनंदन, गजाधर, संतोष कुमार आदि ने कहा कि दो-चार दिन पानी बरसा तो किसानों के हल खेत में चलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed