{"_id":"41-137813","slug":"Banda-137813-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को मिले आठ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को मिले आठ करोड़ रुपये
Banda
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वित्तीय वर्ष की शुरूआत में प्रदेश सरकार ने राज्य वित्त से क्षेत्र पंचायतों व ग्राम पंचायतों को आठ करोड़ रुपये जारी कर दिए। इसमें क्षेत्र पंचायतों को 3,31,25,000 रुपये और ग्राम पंचायतों को 4,74,19,000 रुपये मिलेंगे।
ग्राम पंचायतों के पास वर्तमान में मनरेगा के सिवा कोई धनराशि नहीं थी। राज्य वित्त की धनराशि से नाली, खड़ंजा समेत ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों का रख रखाव और पेयजल व्यवस्था व जरूरत के मुताबिक अन्य कार्य कराए जाते हैं। प्रदेश के वित्त (आय व्ययक) अनुभाग-दो वित्तीय सलाहकार लहरी यादव ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि क्षेत्र पंचायतों को दी जाने वाली धनराशि डीपीआरओ त्रैमासिक आधार पर चार किश्तों में कोषागार से आहरित कर उपलब्ध कराएंगे। ग्राम पंचायतों को छमाही दो किश्तों में उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। आवंटित धनराशि में जसपुरा क्षेत्र पंचायत को 22 लाख 71 हजार, बिसंडा को 42 लाख 49 हजार, कमासिन को 39 लाख दो हजार, बड़ोखर खुर्द को 43 लाख 69 हजार, बबेरू को 46 लाख 51 हजार, महुआ को 51 लाख 22 हजार, नरैनी को 56 लाख 84 हजार और तिंदवारी को 38 लाख 77 हजार रुपये मिलेंगे। ग्राम पंचायतों में जसपुरा ब्लाक की ग्राम पंचायतों को 31 लाख 55 हजार, बिसंडा की ग्राम पंचायतों को 59 लाख पांच हजार, कमासिन को 54 लाख 22 हजार बड़ोखर खुर्द को 60 लाख 71 हजार, बबेरू को 64 लाख 62 हजार, महुआ को 71 लाख 18 हजार, नरैनी को 78 लाख 99 हजार और तिंदवारी ब्लाक की ग्राम पंचायतों को 53 लाख 87 हजार रुपये अवमुक्त किए जाएंगे।