{"_id":"41-132049","slug":"Banda-132049-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत तीन ने खाया जहर
Banda
Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। गृहकलह से ऊबकर महिला समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। शंकरनगर निवासी संजय (35) पुत्र छक्कू ने मंगलवार को सुबह घर में जहर खा लिया। उधर, बबेरू के परसौली निवासी सुशीला देवी (48) पत्नी माताबदल ने सोमवार की रात घर में जहर खा लिया। एक अन्य घटना में डिघवट (चिल्ला) निवासी नीलू देवी (25) पत्नी रमाकांत और मटौंध क्षेत्र के हरदोनी गांव निवासी आशा (24) पत्नी बालेंद्र सिंह ने सोमवार की रात ससुराल में जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (44) सोमवार की रात घर में आग से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन