{"_id":"41-123038","slug":"Banda-123038-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंदी का नया रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंदी का नया रोस्टर जारी
Banda
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिलाधिकारी ने जनपद की विभिन्न बाजारों की साप्ताहिक बंदी का नया रोस्टर जारी किया है। उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत वर्ष 2013 में बांदा, अतर्रा, नरैनी, मटौंध, बबेरू, बिसंडा व ओरन कस्बे में स्थित दुकानें नाइयों व केश प्रसाधन की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र बांदा में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे। अतर्रा में पूर्ववत शुक्रवार को बंदी रहेगी। टाउन एरिया नरैनी व मटौंध क्षेत्र की दुकानें शनिवार को बंद रहेंगी। बबेरू व ओरन में बुधवार को बाजार बंदी रहेगी। बिसंडा के व्यवसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें बृहस्पतिवार को नहीं खुलेंगी। डीएम जीएस नवीन कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को दुकानों की निर्धारित बंदी का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
होली का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार ने बताया कि 26 मार्च को होलिका दहन होना है। 27 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर देशी शराब, विदेशी मदिरा व भांग की दुकानें 27 मार्च को सुबह से सायं चार बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी। ब्यूरो