{"_id":"41-107431","slug":"Banda-107431-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर में बिजली की चेकिंग शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर में बिजली की चेकिंग शुरू
Banda
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने घर-घर चेकिंग का अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को चित्रकूटधाम मंडल अधीक्षण अभियंता खुद भी इस काम में निकल पड़े। उनके साथ अवर अभियंता व कर्मचारी भी थे। उधर, कैंप लगाकर दो लाख से ज्यादा वसूली की और बकाएदारों के 20 कनेक्शन काटे गए।
अधीक्षण अभियंता वीके कपूर के नेतृत्व में टीम ने स्वराज कालोनी में घर-घर जाकर मीटरों की चेकिंग की। कई स्थानों पर मात्र एक किलोवाट स्वीकृत लोड पर एसी और कूलर लगे पाए गए। अवर अभियंता केके जायसवाल और राकेश सोनी सहित अनिल यादव, ठेकेदार सचिन मिश्रा, शिल्लू सिंह, राकेश आदि शामिल रहे। इसके पूर्व कैंप लगाकर दो लाख 10 हजार रुपए की वसूली की गई। मीटर से छेड़छाड़ करने वालों से एक लाख छह हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया। रविवार से शहर में तीन टीमें चेकिंग करेंगी।