{"_id":"41-107422","slug":"Banda-107422-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैच में इलेवन ने रेड को 10 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री मैच में इलेवन ने रेड को 10 रन से हराया
Banda
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में स्टेडियम इलेवन ने स्टेडियम रेड को 10 रन से हरा दिया। ‘मैन ऑफ दि मैच’ 46 रन बनाने वाले बल्लेबाज मोहम्मद अहमद घोषित हुए। शनिवार को मैत्री मैच की शुरूआत में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां ने इलेवन व रेड टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा व उप क्रीड़ाधिकारी आरएस भदौरिया ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी करके खेल शुरू कराया। टॉस जीतकर इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी की। मोहम्मद अहमद के 46 और मनोज मिश्रा के 21 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 145 रन बनाए। रेड टीम के गेंदबाज दीपेंद्र ने 4 और सलमान व मोहित सेन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में रेड टीम 135 रनों पर आल आउट हो गई। बल्लेबाज विकल्प सिंह ने 34 और अमित ने 24 रन बनाए। इलेवन टीम के गेंदबाज मोहम्मद अहमद ने 2 और मनोज, अजय, ललित व प्रदीप ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मौकपर क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह व जितेंद्र सिंह यादव शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन