{"_id":"41-107266","slug":"Banda-107266-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर रहें सतर्क, चूक ला सकती है जीवन में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर रहें सतर्क, चूक ला सकती है जीवन में अंधेरा
Banda
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘जरा सी चूक आपके जीवन में अंधेरा ला सकती है।’ इन्हीं संदेशों के साथ यातायात जागरुकता शिविर में छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलने के तौर-तरीके बताए गए। संकेतों के बारे में समझाया गया। उधर, शनिवार से सिविल लाइन में कैंप लगाकर ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को शिविर में उप निरीक्षक (यातायात) जितेंद्र सिंह ने बताया कि लापरवाही होने पर हादसे होते हैं। वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर कतई बात नहीं करें। हेड कांस्टेबिल राजेश त्रिपाठी ने बाइक सवारों को हेलमेट लगाने की सलाह दी। आफाक खां ने सड़क पार करने के नियम और वाहन चलाने के बारे में समझाया। यातायात एसआई ने बताया कि कालीचरन निगम इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केसीएनआईटी) के सहयोग से सिविल लाइन चौकी के पास शिविर लगाकर ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। यह कैंप 27 नवंबर तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। ग्रीनकार्ड हासिल करने वालों को मूल अभिलेखों की छाया प्रति देना होगी। इस अवसर पर हेड कांस्टेबिल सुधीर सिंह, मुकीम खां समेत विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित रहे।