{"_id":"41-107262","slug":"Banda-107262-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानीं तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानीं तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Banda
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए छह सूत्री मांगपत्र में चेतावनी दी कि नवंबर माह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो कार्य बहिष्कार और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने नाराजगी जताई कि समझौते के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गईं। संघ वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने निर्णय लिया कि 30 नवंबर तक मांगों पर तवज्जो नहीं दी गई तो दिसंबर माह में कार्य बहिष्कार और घेराव किया जाएगा। नवनिर्वाचित महामंत्री रत्नेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व नोटिस देने के बाद आंदोलन शुरू होगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक निपटारा नहीं होगा। शाम को एकजुट कर्मियों ने सीएमओ डा.आरएस वर्मा को मांगपत्र सौंपा। इसमें महिलाओं के एरियर भुगतान, दागी लिपिकों का पटल परिवर्तन, वित्तीय गबन व फर्जी आदेशों की साजिश में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई, विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने, चार वर्षों से लंबित एसीपी प्रकरण का निराकरण आदि मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर महासंघ पदाधिकारियों समेत तमाम पुरुष व महिलाएं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहीं।