{"_id":"41-107134","slug":"Banda-107134-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन किशोरी समेत महिलाओं पर बलवा करने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रहीन किशोरी समेत महिलाओं पर बलवा करने का मुकदमा
Banda
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की पुलिस ने अंधेरगर्दी का एक और नमूना पेश किया। पुलिस ने 15 वर्ष की नेत्रहीन किशोरी, मासूम बच्ची समेत आधा दर्जन महिलाओं को बलवा और घर में घुसकर मारपीट समेत 8 गंभीर धाराओं का मुलजिम बनाया है। इसी मामले में एक ऐसे युवक को जेल भेज दिया, जिसका एक गुर्दा निकाला जा चुका है। प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को चित्रकूट जनपद के सीतापुर कस्बे की एक विधवा और दो महिलाएं यहां प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी के सामने पेश हुईं। इनके साथ उनके बच्चे भी थे। तीनों के परिजनों पर सीतापुर पुलिस ने धारा 147, 149, 452, 427, 336, 323, 504 और 506 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया है। विधवा सावित्री देवी सोनकर ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नेत्रहीन पुत्री शिमलवा और ससुराल में रह रही शादी-शुदा पुत्री विमला सहित उसे भी अभियुक्त बनाया गया है। वह बेसहारा है। पति की मौत हो चुकी है। मजदूरी करके बच्चों को पाल रही है। नेनिया पत्नी मइयादीन सोनकर ने शिकायती पत्र में कहा कि उसके पुत्र नत्थी, अंचू, लवलेश और ठाकुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अंचू को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वह गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। एक गुर्दा निकाला जा चुका है। हीरा देवी ने अपनी अर्जी में बताया कि उसके पति गुड्डी, चचेरे जेठ ओमप्रकाश, देवर शंभू व राजेश को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पुलिस ने यह मुकदमा भुक्तभोगियों के स्वजातीय लोगों की शिकायत पर किया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर मामूली विवाद पर मारपीट हो गई थी। अपने रसूख के चलते पुलिस से मिलकर दबंगों ने नेत्रहीन किशोरी, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत कुल 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। अभियुक्त बनाए गए लोगों में 10 वर्षीय ननकी पुत्री रोशन, 13 वर्षीय उमेश, 17 वर्षीय अब्बा व 17 वर्षीय विकलांग राजेश भी शामिल हैं। प्रभारी डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने चित्रकूट पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
निर्दोष लोगों को मिलेगा न्याय
बांदा। नेत्रहीन किशोरी, मासूम बच्चों और महिलाओं पर गंभीर धाराओं के मुकदमे की सीतापुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने भी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली महिलाओं के परिवार ने प्रकाश सोनकर आदि के घर पर हमला कर दिया था, जबकि उस दिन घर में शादी का उत्सव था। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई वरना बड़ी घटना हो सकती थी। वादी की तहरीर में जो नाम शामिल थे, उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। निर्दोष लोगों को न्याय दिया जाएगा। इस मामले में जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वह जिस्म से मजबूत है।