फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   इज्तिमा के लिए हथौरा में अफसरों की बैठक आज

इज्तिमा के लिए हथौरा में अफसरों की बैठक आज

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अगले माह हथौरा गांव में होने वाले विशाल इज्तिमा के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को एक दर्जन से ज्यादा विभागों के अधिकारियों की हथौरा मदरसा में दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन

हथौरा में इज्तिमा के लिए तबलीगी जमातों से जुड़े लोग रात-दिन अपने हाथों तैयारियां कर रहे हैं। बुधवार को बांदा जनपद समेत फतेहपुर, आजमगढ़, ललितपुर और कानपुर आदि जनपदों से आए लगभग 2000 लोगों ने इज्तिमा पंडाल के लिए बल्लियां लगाने का काम अंजाम दिया। अन्य तैयारियां भी चल रही हैं। उधर, प्रशासन और सरकारी विभाग अपनी व्यवस्थाएं करने में जुट गया है। मुख्य विकास अधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार (22 नवंबर) को दोपहर 12 बजे मदरसा परिसर में कई विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इनमें उप जिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडब्ल्यूडी, बिजली, नलकूप, लघु डाल, जल संस्थान, जल निगम 16वीं शाखा व यांत्रिकी शाखा तथा केन कैनाल विभागों के अधिशासी अभियंता, अग्निशमन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सेवा अभियंता, यूपी एग्रो, बड़ोखर खंड विकास अधिकारी आदि शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों से कहा है कि इज्तिमा संबंधी सूचनाओं की तैयारियों के साथ समय से बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed