फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पर्यवेक्षक आज परखेंगे टिकट मांगने वालों की दमखम

पर्यवेक्षक आज परखेंगे टिकट मांगने वालों की दमखम

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस भी प्रत्याशी चयन में सक्रिय हो गई है। आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी टिकट की लाइन में हैं। इनमें एक दावेदार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के छोटे भाई भी हैं। महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य असलम शेख इन दावेदारों की दमखम बृहस्पतिवार को आकर परखेंगे।
विज्ञापन

हाल ही में सपा ने श्यामाचरण गुप्त को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि प्रत्याशी घोषणा में बसपा सबसे आगे रहती थी, लेकिन इस बार वह पिछड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस भी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई। अलबत्ता कांग्रेस अब सक्रिय हो गई है। पर्यवेक्षक भेजकर दावेदारों की दमखम देखी जा रही है। फिलहाल बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से टिकट मांगने वालों में सोनिया गांधी के करीबी जनार्दन द्विवेदी के छोटे भाई आलोक द्विवेदी भी हैं, जो कर्वी के रहने वाले हैं। भाई का सहयोग मिला तो आलोक बाजी मार सकते हैं। इसके अलावा टिकट मांगने वालों में दो पूर्व सांसदों के बेटे भी हैं। ये हैं पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे के पुत्र प्रद्युम्न दुबे लालू और पूर्व सांसद रामनाथ दुबे के बेटे राजेश दुबे। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे भगवानदीन गर्ग में भी अभी चुनाव लड़ने का जोश थमा नहीं है। वे भी जुगत भिड़ा रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष रहे रामेश्वर प्रसाद का नाम प्रस्तावित कर रहे हैं। उन्हें काफी गंभीर प्रत्याशी माना जा रहा है। टिकट मांगने का शौक पूरा करने वालों में शिवचरन द्विवेदी (बबेरू), तवारिक खां (करतल) आदि के नाम भी सुने गए हैं। जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र का कहना है कि वे टिकट मांगने वालों की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed