फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   हंगामेदार रही प्रधान-बीडीसी की बैठक

हंगामेदार रही प्रधान-बीडीसी की बैठक

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायतों सदस्यों की त्रैमासिक बैठक हंगामे के बीच निपटी। आरोप-प्रत्यारोप छाए रहे। प्रधानों ने नाराजगी जताई कि अब विद्यालय सिर्फ भोजनालय बनकर रह गए हैं। सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर हमेशा ताला लटकते रहने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक सभागार में सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। कुछ देर तक शांतिपूर्वक चली बैठक हंगामें में तब्दील हो गई। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख उमा पटेल ने बमुश्किल समझाया और बैठक शुरू कराई। 10 सूत्रीय बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें पिछली कार्रवाइयों की पुष्टि, रवी फसल, मनरेगा, नवीन कार्य योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वर्ण जयंती, ग्राम स्वरोजगार योजना, इंदिरा आवास, राज्य वित्त, 13वां वित्त, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि मुद्दे छाए रहे। प्रधान भोला यादव (अलिहा) व गोपालशरण सिंह (सांतर) ने गांवों में सरकारी स्कूलों में बद्तर शिक्षा पर नाराजगी जताई। कहा कि अब विद्यालय सिर्फ भोजनालय बन गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी (अनवान) ने कहा कि निधि से कार्य होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भी राय लेना चाहिए। कार्यालय में ताला लटकने पर नाराजगी जताई। पतवन के सदस्य गया प्रसाद यादव व अमर सिंह ने बाल पुष्टाहार न बंटने की जानकारी दी। बैठकों में आने पर 500 रुपए भत्ता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, खंड विकास अधिकारी वीरभान सिंह ने बताया कि 199 इंदिरा आवास ब्लाक को आवंटित हुए हैं। लोहिया ग्राम टोला कलां, वनबरौली व मर्का को संतृप्त करने के बाद शेष आवास अन्य ग्राम पंचायतों को आवंटित किए जाएंगे। इस प्रधानों ने काफी हंगामा किया। आवासों का आवंटन समानता आधार पर किए जाने की मांग की। बैठक में एडीओ पंचायत हुकुम सिंह यादव, अवर अभियंता श्यामलाल व वरिष्ठ लिपिक रामविशाल बाबू समेत हीरालाल, निर्मल पांडेय, प्रधान कमल यादव (मियां बरौली), अभिमन्यु सिंह, माता प्रसाद यादव, बिंदा प्रसाद प्रजापति, धर्मपाल मौर्या, ब्रजेंद्र सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed