फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चूल्हे पर खाना बनाते समय विवाहिता झुलसी

चूल्हे पर खाना बनाते समय विवाहिता झुलसी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चूल्हे पर खाना बनाते समय विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। उधर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन राहगीर घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रन्नो देवी (28) पत्नी रामआशीष मंगलवार की शाम ससुराल में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच उसके कपड़ों में आग लग गई। युवती की गुहार पर परिजनों ने आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द ग्राम निवासी सुरेश यादव (33) तथा साथी बुुद्धविलास (23) मंगलवार की शाम एक ही बाइक पर बबेरू से गांव लौट रहे थे। बिलगांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेश को राहगीरों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। उधर, अतर्रा कस्बा निवासी साबिर (25) पुत्र महमूद हसन मंगलवार की रात बाइक से फिसलकर गिर गया। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed