{"_id":"41-107002","slug":"Banda-107002-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत की बरामदगी के लिए अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत की बरामदगी के लिए अनशन
Banda
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अपहृत बालक के बरामद न होने पर माता-पिता और बाबा एक बार फिर आमरण अनशन पर हैं। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में उनका अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कमिश्नर और डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में चेतावनी दी कि घटना का खुलासा न होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी बैजनाथ ने बताया कि उसके नाती व छात्र प्रमोद कुमार प्रजापति का 2 सितंबर को बिजलीखेड़ा से अपहरण हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। उसके आमरण अनशन करने पर पांचवें दिन मुकदमा कायम हुआ। घटना को ढाई माह बीत गए, लेकिन अब तक अपहृत प्रमोद को पुलिस बरामद नहीं कर सकी। न ही अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अनशनकारी दादा बैजनाथ, पिता लल्लू व मां जय देवी ने कमिश्नर व डीआईजी से हस्तक्षेप कर घटना का खुलासा करने का अनुरोध किया है।