{"_id":"41-106908","slug":"Banda-106908-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमितीकरण के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमितीकरण के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन
Banda
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लंबे अर्से से अस्थाई रूप से सेवाएं करते चले आ रहे होमगार्डों ने अब अपने नियमितीकरण की आवाज बुलंद की है। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर समान काम के लिए समान वेतन की मांग की है। प्रदर्शन के बाद यह ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले वर्दीधारी होमगार्डों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि वे 1962 से पुलिस के साथ निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। महंगाई के दौर में मात्र 160 रुपए दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता है। इतने कम पैसे में परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा। अन्य कर्मचारियों जैसे संविदा व तदर्थ कर्मियों को नियमित कर वेतन वृद्धि कर दी गई, लेकिन होमगार्डों की तरफ नजर नहीं डाली गई। मांग की कि होमगार्ड को नियमित करके समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। न्यायोचित मांग करने वाले होमगार्डों के विरुद्ध की गई निष्कासन की कार्रवाई निरस्त की जाए। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन प्रांतीय सचिव बेटा सिंह यादव ने की। जगदीश प्रसाद वर्मा, देशराज सिंह, राजकुमार, हरीओम द्विवेदी, लालबहादुर, अच्छेलाल, घसीटाराम, राजेश कुमार दीक्षित, कुंवर बहादुर यादव, मनीष कुमार त्रिपाठी, मुन्नालाल भी शामिल रहे।