फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चोरों ने 10 दिन में 18 घरों को बनाया निशाना

चोरों ने 10 दिन में 18 घरों को बनाया निशाना

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। सिमौनी गांव में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। चोरों ने 10 दिन में डेढ़ दर्जन घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी पर पुलिस एक भी मामलों का खुलासा नहीं कर पाई। गांव में पुलिस चौकी होने के बाद भी चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

सिमौनी के प्रधान डा. हरीशरण शर्मा, दुर्गा प्रसाद, बेवा गया श्री, रामकृपाल, मुन्नू, निसार, रोशन, सूरजभान, ओमप्रकाश, सुरेश काछी, राजाराम, सियाराम, चुनूबादा, रामदास, अशोक उर्फ लल्लू, रामदेव समेत 18 लोगों के घरों को चोरों ने पखवारे भर के अंदर निशाना बनाया है। ग्रामीण रात में खेतों में पानी लगाने चले जाते हैं। घरों में महिलाएं कमरों में सो जाती है। चोर कहीं छत के रास्ते घर में घुसकर तो कहीं नकब लगाकर कमरों तक पहुंच जाते हैं। बक्सों व आलमारियों से नकदी और सामान समेटकर चंपत हो जाते हैं। पीड़ितों ने सिमौनी पुलिस चौकी से लेकर बबेरू कोतवाली तक तहरीर दी। गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की, पर किसी के कान में जूं नहीं रेंगी। ग्राम प्रधान डा. हरिशरण शर्मा समेत ग्रामीणों पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी से चोरियों का खुलासा करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed