{"_id":"41-106892","slug":"Banda-106892-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने लाइब्रेरी में ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने लाइब्रेरी में ताला जड़ा
Banda
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय प्रभारी द्वारा पुरानी पुस्तकें आवंटित किए जाने पर छात्र नेता भड़क उठे। पुस्तकालय भवन में ताला जड़ दिया। प्राचार्य से बातचीत की।
मंगलवार को छात्र संघ अध्यक्ष गौरव सिंह चंदेल व अन्य छात्र संघ पदाधिकारियों ने पुस्तकालय भवन में ताला जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ला को अवगत कराया कि पुस्तकालय प्रभारी वर्ष 2000 के पूर्व की पुस्तकें वितरित कर रहे हैं। यह प्राचार्य के आदेशों की अवहेलना है। छात्र-छात्राओं को सन 1950 की पुस्तकें दी गईं हैं। इनमें पाठ्यक्रम नहीं मिल रहा है। छात्र नेता प्राचार्य से मिले और समस्या बताई। प्राचार्य ने उन्हें आश्वासन दिया कि वर्ष 2000 के पूर्व की पुस्तकें वितरित नहीं की जाएंगी। प्राचार्य ने पुस्तकालय प्रभारी को फटकार लगाई और एक सप्ताह के अंदर नई पुस्तकें मंगाने को कहा। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौर, महामंत्री संदीप राही, पुस्तकालय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित छात्र नेता संदीप, रेवतीरमण, धर्मेंद्र, राहुल, सनत कुमार, लोकेंद्र सिंह इत्यादि शामिल रहे।