फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अलग-अलग पांच ने खाया जहर

अलग-अलग पांच ने खाया जहर

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह से परेशान किशोरी समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर बबेरू में भी किशोर समेत दो ने जहर खा लिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। कटरा मोहल्ला निवासी अन्नू (24) पत्नी रज्जन ने बुधवार को दोपहर घर में जहर खा लिया। बबेरू क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी रूपा (18) पुत्री रामप्रसाद ने मंगलवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गिरवां थाना क्षेत्र के पिथौरागढ़ निवासी विद्यादेवी (26) पत्नी हेमंत कुमार ने मंगलवार को ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहर खाने के पीछे घर में रोज-रोज की कलह बताई जा रही है। इसी प्रकार ओरन रोड निवासी विपिन गुप्ता (16) पुत्र अशोक गुप्ता ने जहर खा लिया। एक अन्य घटना में महेश प्रसाद (36) पुत्र जयपाल निवासी हरदौली रोड ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ेएक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी बलवीर का आठ वर्षीय पुत्र आलोक बृहस्पतिवार को पटाखा छुड़ाते समय गंभीर रूप से झुलस गया। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed