फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कूड़ा-गंदगी में मनाई दीवाली

कूड़ा-गंदगी में मनाई दीवाली

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। दीपावली का पर्व शहरवासियों ने कूड़े के ढेर पर मनाया। नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों की उदासीनता से शहर की सड़कों व गलियों में जगह-जगह गंदगी की भरमार रही। सफाईकर्मी मोहल्लों में सफाई की फर्ज अदायगी कर त्योहार में मशगूल हो गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व से पहले नगर पालिका को शहर का साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके उनकी यह हिदायत पालिका में बेअसर रही। दीपावली त्योहार में शहर की मुख्य सड़कों में कूड़े के ढेर लगे रहे। नेशनल हाइवे पर बाबूलाल चौराहे से ओवरब्रिज तक जगह-जगह कूड़े का अंबार नजर आया तो बाजार में भी गंदगी व कूड़े ने खरीदारों का मजा किरकिरा कर दिया। छावनी रोड, चौक, कोतवाली रोड पर कर्मचारियों ने पर्व में भी कूड़ा उठाना मुनासिब नहीं समझा। पालिका में तैनात सफाई कर्मचारी सुबह विभिन्न मोहल्लों व गलियों में साफ-सफाई कर फर्ज अदायगी कर ली। उधर, बाबूलाल चौराहे पर किराना व्यवसायी अशोक यादव ने बताया कि सुबह से दोपहर तक सड़क पर झाड़ू नहीं लगाई गई। एक दिन पहले कर्मियों ने सफाई कर कूड़ा इकट्ठा किया था, जो सड़क पर फैल गया और दुकानों में घुस रहा है। पालिका ने सफाई कराना व कूड़ा उठवाना मुनासिब नहीं समझा। व्यवसायी बाबूराम ने बताया कि सफाई निरीक्षक को कूड़ा उठाने के लिए फोन भी किया गया, पर कोई पहुंचा नहीं। चेयरमैन महिला होने के कारण वे साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed